Announcement





Vishal Kiraniya


Computer Programmer

251201

दिवाली के पटाखे के शोर शराबे की वजह से हार्ट अटैक आने से इस मासूम पिल्ले की मौत हो गई! 💔




दिवाली की रात की हम लोगों के लिए जितनी मजेदार होती है उतनी ही इन बेजुबान जानवरों के लिए भयानक भी होती है...कुत्ते बिल्लियों की हम इंसानों के मुकाबले आवाज सुनने की क्षमता कई गुना ज्यादा होती है हर पटाखे की आवाज इनके लिए बम फटने के लगभग होती है।
मेरी गली में ये पप्पी पिछले 4 महीने से रह रहा था किसी ने बाइक से टक्कर मार कर इसका पैर भी तोड़ दिया था जो मैंने खैर कुछ कैल्शियम की दवा इसे खिला कर ठीक भी कर दिया था...
मुझसे और गली के लोगों से ये बहुत प्यार करता था पर दिवाली पर पटाखे पटकाने का नशा कुछ लोगों पर इस कदर हावी हुआ कि इसके चिल्लाने की आवाज और डर किसी को नजर नहीं आया...
जब मैं मिठाइयाँ बांटकर कर घर लोटा तो ये गली से गायब था शायद कहीं छुप कर बैठा था...सुबह 4 बजे मैंने इसके चीखने की आवाज सुनी जब मैं दौड़कर बाहर भागा तब तक ये बेचारा मर चूका था पानी के छीटे और मुंह में पानी डालने के बाद भी इस पर कोई असर नहीं पड़ा,
इसे सांसें दिलाने की भी मैंने बहुत कोशिश की पर ये बेचारा तब तक दुनिया को अलविदा कह चुका था कोई दूसरे जानवर इसके शव को हानि पहुंचाते उससे पहले ही मैंने सुबह 4:30 बजे इसे दफना दिया...
पिछले 2 दिन से मेरा मन बहुत उदास है इसका चेहरा बार-बार मेरे दिल और दिमाग में आता है...
आप सभी अपने त्योहार दिल से मनाएं पर बेजुबानो का भी ध्यान रखें...
पटाखे कम भी पटकाएं जा सकते हैं...पटाखे पटकाने का नशा इन बेजुबानो कि जान से ज्यादा कीमती नहीं है...
मैं यहीं कहना चाहूंगा आगे से हर त्योहार पर इन बेज़ुबानो का भी ध्यान रखें...
ईश्वर इस बेज़ुबान की आत्मा को शांति दे...🙏
R.I.P Cute Puppy 🐶

+

YOU

1 Likes

+

YOU

1 Likes

Posted on 10.11.2026


1 Comments





From Vishal Kiraniya, Computer Programmer

R.I.P 🐶 🙏