Announcement





Vishal Kiraniya


Computer Programmer

251201

मुजफ्फरनगर के खतौली में कई लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर सील किये गये।




मुजफ्फरनगर में लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुज़फ्फरनगर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है।
सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने खतौली समेत शहर के कई प्रमुख कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी सिस्टम, विद्युत सुरक्षा, आपातकालीन निकास, भवन की सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी मानकों की गहन जांच की गई। अचानक हुई कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार ने बताया कि शहर के भीड़भाड़ वाले और बड़े कोचिंग सेंटर प्रशासन की विशेष निगरानी में हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और जहां भी सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिलेगी, वहां नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

+

YOU

5 Likes

+

YOU

5 Likes

Posted on 26.06.2026


5 Comments





From Ankita Mishra🌺, Teacher (Gov.)

Safety to honi hi chahiye Students ke liye👍



From Mayank Singh, Student

kal ki hi baat h ye to!



From Tanvi Singh, Engineering Student

Humari to kyi dino ki chhuti ho gyi ab😂



From Lokesh Singh, Student

Humari Library h ye to😲



From Vishal Kiraniya, Computer Programmer

बताय जा रहा है इन लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर में कोई सुरक्षा नहीं थी।