Announcement





Tanvi Singh


Engineering Student

251201

☀️ मुजफ्फरनगर में भीषण गर्मी का कहर बाजारों से गायब हुई भीड़।




मुज़फ्फरनगर में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन हवा की बेहद धीमी रफ्तार और बढ़ी हुई उमस के कारण लोगों को लगभग 43 डिग्री सेल्सियस जैसी झुलसा देने वाली गर्मी का एहसास हुआ। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया।
आमतौर पर भीड़ से गुलजार रहने वाले भगत सिंह रोड, शिव चौक, झांसी की रानी चौक और आसपास के बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल गर्मी से तत्काल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

+

YOU

5 Likes

+

YOU

5 Likes

Posted on 19.06.2026


3 Comments





From Vishal Kiraniya, Computer Programmer

अभी तो ऐसा ही चलेगा माहीने भर तक।🌡️



From Ankita Mishra🌺, Teacher (Gov.)

Pets ka khayal rakho🌻



From Tanvi Singh, Engineering Student

Stay Safe☀️