Announcement





Ankita Mishra🌺


Teacher (Gov.)

251201

छुट्टी के बाद विद्यालयों में शुरू होंगे डीईएआर कैंपेन और सुपर रीडिंग चैलेंज।




मुजफ्फरनगर - बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने और शैक्षिक वातावरण को अधिक रोचक बनाने की पहल।
समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक सुशील कुमार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को पाठ्य पुस्तकों के साथ-साथ साहित्यिक, वैज्ञानिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकों के अध्ययन के लिए प्रेरित करना है। डीईएआर अभियान के अंतर्गत सप्ताह में एक दिन और निश्चित समय तय किया जाएगा।
इसमें जैसे ही घंटी बजेगी, छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक और प्रधानाध्यापक भी अपने सभी कार्य छोड़कर अपनी पसंद की पुस्तक पढ़ेंगे। इससे विद्यालयों में सामूहिक अध्ययन का सकारात्मक माहौल बनेगा।
डीईएआर यानी ड्रॉप एवरीथिंग एंड रीड कैंपन में विद्यालय में घंटी बजेगी और छात्र अपनी पसंद की पुस्तक पढ़ने के लिए बैठ जाएगे। इसमें पाठ्यक्रम की पुस्तक नहीं होगी छात्रों को उनकी रूचि की किताबों को पढ़ने के लिए समय मिलेगा। इसमें इसमें प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षक भी शमिल होंगे।

+

YOU

5 Likes

+

YOU

5 Likes

Posted on 29.05.2026


5 Comments





From Tanvi Singh, Engineering Student

Ye toh students ke liye achhi bat hai we hi purane subjects padhne ke chakkar mein apni favourite books nahi padh pate the. 🙌



From Mayank Singh, Student

Good👍



From Lokesh Singh, Student

अच्छी बात है।



From Vishal Kiraniya, Computer Programmer

बहुत खूब👍



From Ankita Mishra🌺, Teacher (Gov.)

It's Amazing Move!😊