मुजफ्फरनगर जिले में एक स्कूल वैन में आग लगने से हड़कंप मच गया। आशीष इंग्लिश एकेडमी की यह वैन चलते-चलते अचानक आग की चपेट में आ गई। इस घटना में वैन में सवार चार बच्चे और चालक झुलस गए, हालांकि स्थानीय लोगों और चालक की सूझबूझ से सभी की जान बच गई। वैन पूरी तरह जलकर राख हो गई।
यह घटना मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र में आज सुबह करीब 8 बजे हुई। वैन छात्रों को घर से स्कूल ले जा रही थी।
वैन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। चालक को शुरुआत में आग का पता नहीं चला, लेकिन जब बच्चों ने धुआं देखकर चीखना शुरू किया, तो चालक ने तुरंत वैन रोक दी। आसपास के लोग भी मदद के लिए दौड़ पड़े।
From Vishal Kiraniya, Computer Programmer